High Alert at Gaya Airport:गया एयरपोर्ट पर 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद, थाई फ्लाइट से ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़
खिलौनों के डिब्बों में छुपा नशे का जाल! गया एयरपोर्ट पर 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब कस्टम्स अधिकारियों ने थाई एयर एशिया की फ्लाइट से आए यात्रियों के सामान की जांच के दौरान 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना) बरामद किया। तस्करों ने ड्रग्स को खिलौनों के डिब्बों में बड़ी चालाकी से छुपा रखा था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच सकें। कार्रवाई के दौरान 5 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। गया एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट के बीच यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
🟥 बैंकॉक से गया तक नशे की उड़ान! एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने पकड़ी करोड़ों की खेप
गया एयरपोर्ट पर नशे की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंकॉक से आई फ्लाइट से उतरते ही एक यात्री के सूटकेस की तलाशी ली गई, जिसमें 8.8 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद हुआ। इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम्स विभाग ने मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ अधिनियम 1985 (NDPS Act) के तहत ड्रग्स को जब्त कर यात्री को हिरासत में लिया है।
🟥 एयरपोर्ट फिर बना ड्रग्स तस्करों का निशाना, कस्टम्स ने उड़ाया नशे का खेल
यह पहली बार नहीं है जब गया एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई हो। इससे पहले 29 दिसंबर 2024 को भी यहां तस्करी का प्रयास नाकाम किया गया था।
ताजा कार्रवाई में थाई एयर एशिया की फ्लाइट से 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह गया एयरपोर्ट को नया ट्रांजिट प्वाइंट बना रहे हैं। कस्टम्स (निवारण) पटना की यह अब तक की सबसे बड़ी मारिजुआना बरामदगी मानी जा रही है।