Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Chaibasa: मझगांव में दंतैल हाथी का ‘मिडनाइट शो’, गांव में मची अफरा-तफरी”

वन विभाग का कैंप हटा, दंतैल का तांडव शुरू! मझगांव में तबाही, 5 बच्चे मलबे में दबे
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड में वन विभाग की टीम का कैंप हटते ही दंतैल हाथी ने फिर से कहर बरपा दिया। देर रात हाथी ने एक के बाद एक कई गांवों में हमला कर आधा दर्जन से अधिक घरों को ध्वस्त कर दिया। सबसे भयावह दृश्य चत्रीसाई गांव में देखने को मिला, जहां एक घर ढहने से पांच मासूम बच्चे मलबे में दब गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

रात का सन्नाटा, हाथी की आहट और चीखें! मझगांव में दंतैल का खौफनाक तांडव
सोनापोसी पंचायत के बास्की गांव से शुरू हुआ दंतैल हाथी का तांडव चत्रीसाई और पाण्डुकी टोला तक फैल गया। रामसिंह चातार, काया चातार, सुखलाल पिगुंवा, प्रदीप हेंब्रम और हरिश विरुवा के घर हाथी ने तोड़ दिए। घरों में रखा अनाज भी हाथी चट कर गया। इस दौरान मुंगड़ी पिगुंवा और उनकी पत्नी संध्या को हाथी ने सूंड से पटक दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाथी बनाम इंसान! मझगांव के बाद नीमडीह में फूटा गुस्सा, मुआवजे को लेकर आर-पार
लगातार हो रहे हाथी हमलों और नाकाफी मुआवजे से ग्रामीणों का सब्र टूटता नजर आ रहा है। टोंटो प्रखंड के नीमडीह गांव में ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। 23 जनवरी को चाईबासा स्थित डीएफओ कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।