Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Next on Netflix 2026: जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन 7 टीवी सितारों का जलव... T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में द... ईरान-अमेरिका महायुद्ध की आहट? अमेरिकी युद्धपोत के पास पहुंचा ईरानी ड्रोन, फाइटर जेट ने मार गिराया AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार...

पाकिस्तान में वीडियो बनाना गुनाह! टिकटॉक स्टार सना से पहले भी कई बेकसूरों की हो चुकी है हत्या

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार शाम एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां 17 साल की टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात इस्लामाबाद के सेक्टर G-13/1 में उनके घर के अंदर हुई. सना के टिकटॉक पर 7.4 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स थे और वो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थीं. घटना के वक्त सना घर पर सिर्फ अपनी मौसी के साथ थीं. पिता सरकारी नौकरी में हैं और ड्यूटी पर बाहर थे, मां बाज़ार गई थीं और छोटा भाई छुट्टियों में चितराल गया हुआ था.

पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक, सना की मौसी ने बताया कि एक युवक उनसे मिलने आया था. दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई. उसी दौरान सना ने कहा “यहां से जाओ, कैमरे लगे हैं. मैं पानी लेकर आती हूं.”बस उसी वक्त उस युवक ने सना को दो गोलियां मारीं, जो सीने में लगीं. मौके पर ही सना की मौत हो गई.

कातिल ‘काका’ निकला टिकटॉकर, 20 घंटे में हुआ गिरफ्तार

इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उमर हयात उर्फ ‘काका’ को फैसलाबाद से गिरफ्तार कर लिया. उमर खुद भी टिकटॉक पर एक्टिव था और उम्र 22-23 साल के बीच है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा के जरिए आरोपी का पता लगाया गया. आरोपी हत्या के बाद कार से मोटरवे के रास्ते इस्लामाबाद से भाग गया था. उमर ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है.

उसका दावा है कि वो सना का दोस्त था. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात के वक्त पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. हालांकि अभी तक हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. सना का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है.

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, टिकटॉक बना बहाना

सना की हत्या कोई पहली घटना नहीं है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर एक्टिव लड़कियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. कुछ वक्त पहले खुशाब में एक टिकटॉकर लड़की को उसके कजिन ने मार डाला. पेशावर में एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाश उसके घर में मिली. जनवरी में क्वेटा में अमेरिका से लौटी एक किशोरी को उसके पिता ने टिकटॉक पर वीडियो बनाने के चलते मौत के घाट उतार दिया था.

पिछले साल सियालकोट में एक भाई ने अपनी बहन को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण मार डाला था. इन सभी घटनाओं से ये तो साफ हो गया है कि पाकिस्तान में महिलाओं का सोशल मीडिया पर एक्टिव होना गुनाह है. सना की मौत ने ना सिर्फ सोशल मीडिया यूज़र्स को, बल्कि मानवाधिकार संगठनों को भी झकझोर कर रख दिया है