🔴 सड़क पर चिता जलाने के मामले में डीएम का सख्त एक्शन, BDO–CO–थानाध्यक्ष पर गिरी गाज
वैशाली जिले में सड़क पर शव दाह संस्कार कराने की शर्मनाक घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। हाजीपुर से आई बड़ी खबर के मुताबिक, डीएम वर्षा सिंह ने गोरौल प्रखंड के बीडीओ, अंचलाधिकारी (सीओ) और थानाध्यक्ष पर प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
तीनों अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🔴 श्मशान जाने से रोका, सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार, प्रशासनिक लापरवाही पर डीएम का डंडा चला
यह मामला गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो अंधारी गांव का है। बताया जा रहा है कि महादलित परिवार की 95 वर्षीय झपकी देवी का निधन हो गया था। परिजन जब शव को श्मशान घाट ले जाने लगे तो स्थानीय दुकानदारों और दबंगों ने रास्ता बंद कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस भी रास्ता खुलवाने में असफल रही। घंटों प्रयास के बाद भी जब रास्ता नहीं खुला तो समाज के सुझाव पर परिजनों को मजबूरी में सड़क पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और मामला प्रशासन तक पहुंचा।
🔴 महादलित परिवार की चिता बनी सिस्टम पर सवाल, डीएम बोलीं– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट जाने वाला रास्ता लंबे समय से बंद है, जिससे महादलित समुदाय को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।घटना के समय भारी तनाव की स्थिति बनी रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय रहते प्रशासन सख्ती दिखाता तो सड़क पर अंतिम संस्कार जैसी नौबत नहीं आती। डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और आगे जांच के बाद दोषियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ...
Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा...
Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्...
Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ...
Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात...
Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के...
Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ...
Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद