Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Realme P4 Power 5G Launch Today: 10,001mAh की ‘महाबली’ बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च, देखें 5 बड़े फीचर्स

अब तक पावरबैंक में 10000mAh बैटरी देखने को मिलती थी लेकिन अब पहली बार भारत में Realme कंपनी का 10000 एमएएच बैटरी वाला फोन लॉन्च होने वाला है. बता दें कि अभी तक इतनी बड़ी बैटरी वाला कोई भी फोन भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है, आज यानी 29 जनवरी को Realme P4 Power 5G फोन को बड़ी बैटरी के साथ ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. इस फोन को लॉन्च के बाद कंपनी की साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री कराया जाएगा.

कस्टम स्किन की बात करें तो बड़ी बैटरी वाला ये फोन रियलमी यूआई 7.0 पर काम करेगा. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इस फोन को सिल्वर, ऑरेंज और ब्लू रंग में ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट को तीन साल तक एंड्रॉयड ओएस अपडेट्स और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे.

Realme P4 Power 5G Specifications (कंफर्म)

  • 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस फोन में 4डी कर्व प्लस डिस्प्ले मिलेगी, ये फोन 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा.
  • चिपसेट की बात करें तो इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलेगा.
  • इस रियलमी फोन में बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए हाइपर विजन प्लस एआई चिप भी मिलेगी.
  • फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल Sony OIS कैमरा सेंसर मिलेगा.
  • ये फोन 80 वॉट फास्ट चार्ज और 27 वॉट तक रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा.

Realme P4 Power 5G Price in India (लीक)

हाल ही में एक रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई थी जिसे लेकर दावा किया गया था कि तस्वीर रियलमी पी4 पावर की है. तस्वीर को देखने से इस बात का पता चला था कि इस हैंडसेट के 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए (एमआरपी) है. इसका मतलब ये है कि इस फोन की रिटेल कीमत इससे कम होगी. फोन की सटीक कीमत की जानकारी तो आज लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी.