Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

Dhanbad Coal Smuggling News: हाय रे सिस्टम! धनबाद में अवैध कोयला बना जानलेवा, सड़क पर खुली तस्करी की पोल

हाय रे सिस्टम! धनबाद में अवैध कोयला बना जानलेवा, सड़क पर खुली तस्करी की पोल
धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला संचालन अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे भलजोड़िया मोड़ पर अवैध कोयले से लदा एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर चढ़ गया और बाइक सवार पति-पत्नी व उनके दो वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। इलाके में महीनों से अवैध कोयला ढुलाई खुलेआम चल रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।

Coal Mafia on Road! निरसा में अवैध कोयला ढुलाई ने मचाया कहर, 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भलजोड़िया स्थित निरसा रिफैक्ट्री भट्ठा में लंबे समय से अवैध कोयले का धंधा जारी है। बाजार मोड़–भलजोड़िया रोड से पूरी रात ट्रैक्टर और भारी वाहन कोयला लेकर आते-जाते रहते हैं। मंगलवार देर शाम जब एक भारी वाहन मुख्य सड़क पर चढ़ने लगा, तो वह अनियंत्रित हो गया। पहले कई दुकानों को क्षतिग्रस्त किया और फिर बाइक सवार परिवार को चपेट में ले लिया। इसके बाद वाहन ट्रैफिक लाइट के पास जाकर रुका। हादसे में दुकानदारों को भी भारी नुकसान हुआ।
सड़क बनी खदान! अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जाम और प्रदर्शन
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भलजोड़िया रोड को पूरी तरह जाम कर दिया और अवैध कोयला संचालन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रातभर कोयला ढुलाई होती है, जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। सूचना मिलने पर निरसा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सड़क जाम और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज होगा।