Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

राजधानी रांची के बुंडू SBI ग्राहक सेवा केंद्र से 19 हजार की लूट, फायरिंग से दहशत

बुंडू कॉलेज मोड़ पर दिनदहाड़े लूट, SBI CSP से 19 हजार उड़ाए, भागते समय दो राउंड फायरिंग
रांची ग्रामीण में अपराध बेलगाम: बुंडू में बैंक लूट के बाद गोलीकांड, 6 अपराधी फरार

बुंडू (रांची)। बुंडू के कॉलेज मोड़ के समीप स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राहक बनकर पहुंचे करीब 6 अपराधियों ने 19 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे, जहां पहले से मौजूद बारेड़ीह निवासी एक ग्राहक 19 हजार रुपये की गिनती कर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उससे रुपये छीन लिए। विरोध करने पर ग्राहक और अपराधियों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक अपराधी का पिस्तौल गिर गया। इसके बावजूद अपराधी पिस्तौल उठाकर रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।
भागते समय अपराधियों ने नेशनल हाईवे-33 पर दो राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तमाड़ की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही SDPO ओमप्रकाश के नेतृत्व में बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र और आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।