Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Jharkhand: बोकारो सेक्टर-12 में फुटवियर गोदाम में भीषण आग, मची भगदड़

बोकारो: सेक्टर-12 मनमोहन कोऑपरेटिव में आग से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से फुटवियर गोदाम जलकर खाक
सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में भीषण आग, फायर सेफ्टी की लापरवाही उजागर, करोड़ों का नुकसान

बोकारो। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के मनमोहन कोऑपरेटिव स्थित प्लॉट संख्या 869 में शनिवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान के बेसमेंट में स्थित फुटवियर गोदाम में लगी, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का फुटवियर और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपर रहने वाले 25 से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बाद में एक और वाहन बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार मकान भारत सिंह का है, जिन्होंने बेसमेंट को फुटवियर व्यवसायी ओंकार पांडे को गोदाम के रूप में किराए पर दिया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अग्निशमन विभाग बोकारो के अधिकारी भगवान ओझा ने बताया कि यह घटना घोर लापरवाही का परिणाम है। गोदाम में किसी भी प्रकार की फायर सेफ्टी व्यवस्था नहीं थी। यदि समय रहते दमकल वाहन नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं गोदाम मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि पहले से करीब एक करोड़ रुपये का फुटवियर और सामग्री रखी थी, जबकि तीन दिन पहले ही 60 लाख रुपये का नया स्टॉक आया था।
मौके पर पहुंचे सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।