Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श...

मांग हुई पूरी: गोरखपुर में गीता प्रेस को योगी सरकार ने दी 10 एकड़ जमीन, धार्मिक साहित्य के केंद्र के रूप में होगा विकास

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस अब अपने प्रकाशन कार्य को और अधिक विस्तार देने की तैयारी में है. उत्तर प्रदेश सरकार ने गीता प्रेस को गीडा (GIDA) क्षेत्र के सेक्टर-27 में 10 एकड़ जमीन आवंटित की है. इस आवंटन की घोषणा गीडा स्थापना दिवस के अवसर पर की गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दी गई जमीन के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जा चुका है. गीता प्रेस प्रशासन इस परियोजना को शीघ्र गति से आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है.

गोरखपुर के साहबगंज मंडी स्थित गीता प्रेस हर वर्ष करोड़ों की संख्या में पुस्तकें प्रकाशित करता है. भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर में गीता प्रेस की पुस्तकों की मांग है. स्थान की कमी के कारण किताबों के प्रकाशन क्षमता बढ़ाना कठिन हो रहा था. इसी वजह से गीता प्रेस प्रबंधन ने लंबे समय से शासन से अतिरिक्त भूमि की मांग की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान लेने के बाद यह मांग पूरी हो सकी.

300 नए रोजगार के अवसर बनेंगे

गीता प्रेस के मैनेजर लालमणि तिवारी के अनुसार, अतिरिक्त भूमि मिलने से किताबों के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में बड़ी सहूलियत होगी. नई जमीन पर प्रेस प्रशासन लगभग 81 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है. इस विस्तार के बाद न केवल प्रकाशन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, बल्कि करीब 300 नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

वर्तमान में गीता प्रेस प्रति वर्ष लगभग 3 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित करता है. बढ़ती मांग के चलते अपनी ही 20 शाखाओं पर पुस्तकें भेजना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. नई भूमि पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा और उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ सकेगी.

गीता प्रेस हर साल 3 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित करता है

नई आवंटित भूमि पर कार्य शुरू करने के लिए गीता प्रेस को चार वर्ष की समयावधि दी गई है. हालांकि प्रशासन की कोशिश है कि रजिस्ट्री, बाउंड्रीवाल निर्माण और मशीनों की स्थापना जैसे सभी कार्य अपेक्षित समय से पहले पूरे कर उत्पादन शुरू किया जा सके. लालमणि तिवारी ने बताया कि जमीन मिलने से गीता प्रेस के विस्तार का सपना साकार हो गया है.

वर्तमान में गीता प्रेस 15 भाषाओं में 1848 प्रकार की पुस्तकों का प्रकाशन करता है. इसमें अब तक 18.75 करोड़ प्रतियां श्रीमद्भगवद्गीता और 13.25 करोड़ प्रतियां रामचरितमानस व तुलसीदास साहित्य की प्रकाशित की जा चुकी हैं. नए परिसर के निर्माण के बाद गीता प्रेस अपनी इन उपलब्धियों को और बड़े स्तर पर विस्तार दे सकेगा. कर