Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Next on Netflix 2026: जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन 7 टीवी सितारों का जलव... T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 'डक' पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में द... ईरान-अमेरिका महायुद्ध की आहट? अमेरिकी युद्धपोत के पास पहुंचा ईरानी ड्रोन, फाइटर जेट ने मार गिराया AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार...

फिटनेस या अश्लीलता… जुम्बा को लेकर केरल में क्यों मचा है बवाल?

केरल के स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए जुम्बा डांस प्रोग्राम शुरू करने को लेकर विवाद छिड़ गया. जुम्बा डांस आधारित फिटनेस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना है. यह पहल नशा विरोधी अभियान का एक हिस्सा है, जिससे छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा हो सके. हालांकि ज़ुम्बा शुरू करने के इस फैसले को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने लड़कियों और लड़कों के इसमें एक साथ घुलने-मिलने और कम कपड़े पहनकर एक साथ डांस करने को लेकर आपत्ति जताई है.

वहीं कई स्कूलों ने इस शैक्षणिक साल से जुम्बा ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है. विजडम इस्लामिक संगठन के महासचिव टीके अशरफ ने इस पर असहमति जताई है. उन्होनें कहा, उनका बेटा इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा. अशरफ ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मेरा बेटा इसमें भाग नहीं लेगा, मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता”. मुस्लिम संगठन समस्ता के नेता केरल सरकार के स्कूलों में जुम्बा डांस लागू करने की नीति की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन और शारीरिक फिटनेस के नाम पर अश्लीलता थोपने जैसा बताया है.

‘ज़ुम्बा अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला’

उनका कहना है, “जुम्बा डांस एक ऐसी विधि है जिसमें कम कपड़े पहनकर साथ में डांस किया जाता है, अगर सरकार ने बड़े बच्चों के लिए भी ऐसा निर्देश जारी किया है, तो यह आपत्तिजनक है. यह कुछ छात्रों की नैतिकता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.” मुस्लिम नेता ने इस पहल को अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला बताया, शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ज़ुम्बा सत्र का बचाव करते हुए नजर आए, उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें मुस्लिम छात्र भी ज़ुम्बा में भाग लेते हुए दिखे, उनका कहना है, “बच्चों को खेलने, हसने, मौज-मस्ती करने और स्वस्थ रहने दें”.

‘ज़ुम्बा शुरू करने का उद्देश्य छात्रों को तनाव से राहत देना’

शिक्षा विभाग ने कहा था, “ज़ुम्बा सत्र स्वैच्छिक थे जिसको शुरू करने का उद्देश्य, छात्रों को शैक्षणिक तनाव से राहत देना, नशे की प्रवृत्ति को रोकना और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था”. ज़ुम्बा को शिक्षा विभाग ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक स्वैच्छिक गतिविधि बताया है.