Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

MP का ऐसा गांव जहां मौत के बाद भी सकून नहीं मिलता, मरने वाले और परिजन को खाए रहती है एक ही चिंता जानिए वजह?

मुरैना : कहते हैं मौत के बाद दुनिया की भाग दौड़, खुशी गम से मरने वाला इंसान कोसों दूर चला जाता है। न खुशी की चिंता न परेशानी का एहसास होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के सतना में इसका उल्टा असर दिख रहा है। जहां अगर किसी के घर में मौत हो जाती है तो मृतक और परिजनों को एक ही चिंता सताए रहती है, वह है अंतिम संस्कार की। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मौत के बाद भी इंसान को सकून नहीं मिल रहा। क्योंकि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जिले की ग्राम पंचायत विंडवा देवगढ़ गांव में ग्रामीणों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां श्मशान घाट में टीन शेड ना होने के कारण परिजन अपने मृतकों का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे करने को मजबूर हैं।

भारी बारिश के बीच गांव में लक्ष्मी नारायण बघेल नाम के शख्स की अचानक मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई लेकिन भारी बारिश के बीच जल रही चिता भीग गई और परिजनों ने मजबूरी में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार किया। बारिश में भीग रही चिता पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर रही है।मृतक का भाई अमर सिंह बघेल ग्राम पंचायत विण्डवा देवगढ मे 10 वर्ष सचिव रहा है।

मृतक के बेटे महेंद्र सिंह तोमर ने पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि श्मशान के लिए राशि निकाली गई। लेकिन न तो चबूतरे बनाए गए और न ही टीनशेड लगाया गया। 500 की आबादी वाले इस गांव में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने सचिव पर बिना काम कराए पैसे निकालने का आरोप लगाया है।

अंबाह एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने जनपद सीईओ को जल्द टीनशेड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।साथ ही अन्य पंचायतों में भी श्मशान में टीनशेड से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आदेश दिया है।