Dainik State : रवि छाबड़ा (कोडरमा)
कोडरमा: कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कोडरमा नगर पंचायत कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजू सिंह ने की। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उनसे उनके दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उच्च पदस्थ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, साथ ही कोडरमा नगर पंचायत के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे।