Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Jalandhar में डेढ़ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मासूम ने रो-रोकर…

जालंधर : शहर से एक बेहद ही शर्मनाक कांड सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। घटना को अंजाम देने  वाला नाबालिग प्रवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर सुधार गृह में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी नाबालिग का परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है और वह यहां बस्ती बावा खेल एरिया में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास एक किराए के कमरे में रहता है। पीड़ित बच्ची उसके साथ वाले कमरे में ही अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी का पीड़ित के घर अकसर आना जाना था और बच्ची की मां भी लड़के को नाबालिग समझ घर में आने से नहीं रोकती थी। गत दिन आरोपी नाबालिग ने मौके पर बच्ची से रेप कर वहां से फरार हो गया।

बच्ची को रोता हुआ देख मां को पता चला कि उसके साथ गलत हुआ है। उसने तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज किया गया। थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।