Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

मंडप से गायब हो गया दूल्हा, पूरी रात इंतजार करती रही दुल्हन… सुबह लौटकर बोला- ‘आगे ऐसी गलती नहीं होगी’

बिहार के भागलपुर से अजीब मामला सामने आया है. यहां शादी का मंडप सजा था, बैंड बाजा बज रहा था बाराती खाना भी खा चुके थे. लेकिन इस सब के बीच दूल्हा गायब हो गया. रात भर दूल्हे को ढूंढ़ा गया. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. फिर सुबह दूल्हा खुद वापस लौट आया. उसने कहा कि उसे किडनैप कर लिया गया था. आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी. उसकी शादी उसकी प्रेमिका से ही हो रही थी.

दरअसल, दुल्हन दीपा और दूल्हे शानू का 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन दोनों शादी हो रही थी तो शानू मंडप से फरार हो गया. शादी के लिए सभी मेहमान इकट्ठा हो गए थे. सभी लोग खाना भी खा चुके थे. लेकिन दूल्हे का कुछ पता नहीं चल रहा था. दुल्हन और उसके परिजन दूल्हे का इंतजार करते रहे. लेकिन शानू का मोबाइल भी स्विच ऑफ ही जाता रहा और फिर सुबह में खुद ही वापस लौट आया.

4 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी

शानू और दीपा की मुलाकात साल 2021 में फेसबुक पर हुई थी. 4 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. शादी की धूमधाम से तैयारियां की गई थीं. लेकिन बारात में दूल्हे पक्ष की तरफ से दो-चार मेहमान ही आए थे. ऐसे में लड़की पक्ष के लोगों को शक भी हुआ था. फिर जैसे ही दुल्हन मंडप पर पहुंची. शानू वहां से भाग गया. परिजन और उसके दोस्तों ने जब उसे कॉल की तो उसका मोबाइल बंद आया. 3 घंटे बाद उसका मोबाइल ऑन हुआ तो उससे कॉन्टेक्ट किया. तब शानू ने फोन पर बताया कि उसे किडनैप कर लिया गया था.

घटना के बाद शादी रोक दी गई

इसके बाद अगली सुबह जब वह अपने दोस्तों के साथ लौटकर विवाह स्थल पर आया तो सवाल पूछे जाने पर उसने कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि ये एक रची-रचाई साजिश लगती है. अब भागलपुर नगर निगम के वार्ड 21 के डीएन सिंह घाट रोड की यह घटना चर्चा का विषय भी बनी हुई है. इस घटना के बाद शादी रोक दी गई.

इसके बाद वार्ड पार्षद संजय सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि लड़की की इज्जत के लिए लड़के के माता-पिता को भी बुलाया जाएगा और बूढ़ानाथ मंदिर में विधिवत तरीके से दोनों की शादी कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद अब लड़के की बात पर भरोसा करना सही नहीं है. शादी के मंडप से यूं इस तरह भाग जाना कई सवाल खड़े करता है. आगे वह साथ निभाएगा या नहीं इस पर भी शक है. ऐसे में दोनों परिवारों के आपसी विश्वास पर ही शादी कराई जाएगी.