Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

पत्रकार अनिल विश्कर्मा के पिता का निधन, रामगढ़ मे शोक की लहर

रांची एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ अनिल विश्वकर्मा के पिता महेश विश्वकर्मा का निधन

अंतिम संस्कार में कई पत्रकार एवं समाज के गणमान्य लोग हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ रांची एक्सप्रेस के रामगढ़ ब्यूरो चीफ अनिल विश्वकर्मा के पिता महेश विश्वकर्मा (68 वर्ष) का रविवार देर रात हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात महेश विश्वकर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को गांधी घाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पप्पू विश्वकर्मा ने दी। रामगढ़ के लोहार टोला निवासी स्व. महेश विश्वकर्मा अपने पीछे दो पुत्र पप्पू विश्वकर्मा एवं अनिल विश्वकर्मा और दो पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

लोहार टोला से निकली शव यात्रा

दिवंगत महेश विश्वकर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके लोहार टोला स्थित आवास पर रखा गया था। जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहाँ से शव यात्रा निकाली गई, जो मुक्तिधाम पहुंची। वहां दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।राजनीतिक और सामाजिक जगत ने जताया शोक उनकी निधन की सूचना मिलते ही रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और शोक-संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रेस क्लब और समाज के कई लोग रहे मौजूद

महेश विश्वकर्मा के अंतिम संस्कार में प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू, सचिव धनेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बर्मन, अशोक मेहता, तरुण बागी, सुरेंद्र सिंह भाटिया, धर्मेंद्र पटेल, मुकेश सिंह, शंकर देवघरिया, देवांशु शेखर मिश्र, मोतीउल्लाह, आरएस मुन्ना, मिथिलेश रविदास, राजेश राय, सन्नी सिन्हा, आशीष सिंह, अंकित कुमार, सत्यप्रकाश, करमजीत सिंह जग्गी, आकाश शर्मा, मो. अयुब, भाजपा नेता सरदार अनमोल सिंह, धनंजय पुटुश, विजय जायसवाल, संदीप शर्मा, रितिक सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।