Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

Paytm ने कर दिखाया कमाल, 90 दिन में की 1911 करोड़ की कमाई

डिजिटल बैंकिंग कंपनी पेटीएम के दिन अब सुधर रहे हैं. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च (चौथी तिमाही) के परिणाम जारी किए हैं और इसमें कंपनी का मुनाफा बेहतर हुआ है. इतना ही नहीं महज 90 दिन की इस अवधि में कंपनी की इनकम 1,911 करोड़ रुपये रही है.

पेटीएम ने जानकारी दी है कि कंपनी ने अपने ऑपरेशन पर फोकस बढ़ाया है. इससे उसकी प्रॉफिटेबिलिटी में भी सुधार हुआ है. इस दौरान कंपनी का कैश बैलेंस भी बेहतर हुआ है और ये 12,809 करोड़ रुपये रहा है.

पेटीएम को हुआ बढ़िया मुनाफा

पेटीएम के मुताबिक कंपनी ने अपने कोर बिजनेस पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विसेस पर फोकस किया है, बाकी अन्य बिजनेस को री-स्ट्रक्चर किया है या उनसे बाहर आई है. इसका असर अब उसकी प्रॉफिबिलिटी पर दिख रहा है.

कंपनी का टैक्स देने से पहले का प्रॉफिट (EBITDA) 51 करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 11 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 23 करोड़ रुपये रहा है.

चौथी तिमाही में कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. ये बढ़कर 1,911 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के मार्जिन से लेकर कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट तक सभी आंकड़े इस तिमाही में सुधरे हैं.

यूजर बेस भी हो रहा बेहतर

पेटीएम को बीच में अपने ग्राहकों की संख्या में गिरावट का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब इसमें सुधार आ रहा है. चौथी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) बढ़कर 5.1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जीएमवी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर होने वाले टोटल ट्रांजेक्शन यानी सेल-परचेज को दिखाता है. इस अवधि में कंपनी के एक्टिव मंथली ट्रांजेक्टिंग यूजर की संख्या 7.2 करोड़ हो गई है. वहीं पेटीएम के पेमेंट डिवाइस की संख्या 8 लाख बढ़ी है और टोटल 1.24 करोड़ पर पहुंच गई है.