Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोहाली में बने हेलीपैड को लेकर सवाल खड़े किए हैं। खैहरा का कहना है कि जनता के पैसों का गलत उपयोग करके एक ऐसा हेलीपैड बनाया गया है जो इस्तेमाल के लायक भी नहीं है। इसे लेकर सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वे मोहाली में हेलीपैड बनाने पर बर्बाद हुए सरकारी खजाने के 1.75 करोड़ रुपये वापस जमा करें।

खैहरा ने दावा किया कि इस परियोजना में GMADA के फंड का दुरुपयोग किया गया है। खैहरा ने कहा कि जिस स्थान पर हेलीपैड बनाया गया है, वह शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली की फ्लाइट लाइन में आता है। ऐसे में वहां हेलीपैड का इस्तेमाल संभव ही नहीं है। उन्होंने इसे बिना पूर्व योजना के लिया गया फैसला बताते हुए जनता के पैसों की भारी बर्बादी करार दिया।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले हेलीपैड के नजदीक स्थित विकास भवन को भी GMADA पर दबाव डालकर करोड़ों रुपये खर्च कर रिनोवेट कराया गया, ताकि अरविंद केजरीवाल के वीवीआईपी ठहराव की व्यवस्था की जा सके।

सुखपाल खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं और न ही उनका पंजाब के प्रशासन से सीधा कोई संबंध है, इसके बावजूद राज्य के संसाधनों का इस तरह उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि इन घटनाओं से यह संदेश जाता है कि पंजाब की सरकार बाहरी लोगों के प्रभाव में चल रही है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल औपचारिक भूमिका निभा रहे हैं।