Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Kawardha News: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, 2 अरब से ज्यादा की हेराफेरी में 2 कर्मचारी निलंबित, रडार पर कई बड़े अफसर

कवर्धा: जिले के शिक्षा विभाग में सामने आए कथित दो अरब 18 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि जांच के दायरे में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के आने के भी संकेत मिल रहे हैं.

शिक्षा विभाग के वर्ग 2 के कर्मचारी निलंबित

विभागीय आदेश के अनुसार, तत्कालीन कार्यालय में पदस्थ वर्ग–2 कर्मचारी माया कसार और योगेंद्र कश्यप को निलंबन आदेश जारी किया गया है. दोनों कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग से जुड़े वित्तीय लेन–देन, भुगतान प्रक्रिया और लेखा अभिलेखों में अनियमितता से संबंधित भूमिका होने का संदेह है. निलंबन की कार्रवाई जांच प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है.KAWARDHA EDUCATION DEPARTMENT

बताया जा रहा है कि यह प्रकरण शिक्षा विभाग में विभिन्न मदों में किए गए भुगतान और उनके समुचित लेखा-जोखा से जुड़ा हुआ है. प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों के मिलान के दौरान बड़ी राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं. इसी के आधार पर विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और जांच आगे बढ़ने पर अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ सकती है. हालांकि अब तक किसी वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन उच्च अधिकारियों को कारवाई के लिए पत्र लिखा गया है इससे विभागीय हलकों में हलचल तेज है.

KAWARDHA EDUCATION DEPARTMENT

इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. जिलेभर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि इतनी बड़ी कथित अनियमितता आखिर कैसे लंबे समय तक नजर अंदाज होती रही. फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किन-किन स्तरों पर तय की जाती है और आगे किस तरह की कार्रवाई होती है.