Palamu News: सांप के जहर मामले में बढ़ीं तस्करों की मुश्किलें, ईडी (ED) करेगी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच; PTR ने खोला कच्चा चिट्ठा
रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम मन की बात इस महीने 25 जनवरी को होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष और मन की बात कार्यक्रम के संयोजक उपस्थित रहे.
पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ एक मासिक कार्यक्रम है, जिसमें वे देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं.
इस कार्यक्रम को सुनना और देखना हर कोई चाहता है ऐसे में प्रदेश भाजपा ने आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे लोग प्रधानमंत्री को सुन सके. महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि आज की बैठक में जो निर्देश प्राप्त हुए हैं उसके तहत हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने और देखने की व्यवस्था की जाएगी. लोग इसके माध्यम से प्रधानमंत्री की भावना को जान सकेंगे.
3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था पीएम मन की बात कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था. हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय महत्व के विषयों, सकारात्मक कहानियों और जन-भागीदारी पर बात करते हैं, जिसका उद्देश्य संवाद स्थापित करना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है, जिसमें ‘वोकल फॉर लोकल’, प्राकृतिक खेती और विभिन्न अभियानों पर जोर दिया जाता है. जाहिर तौर पर यह एक देश के नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का एक मंच है. प्रधानमंत्री मोदी अब तक विभिन्न समसामयिक मुद्दों, जैसे स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, खेल, विज्ञान, कला, संस्कृति, और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों पर बात कर चुके हैं.