Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

सिस्टम शर्मसार! भोपाल रेफर की गई हाईरिस्क प्रेग्नेंट महिला ने अस्पताल की गैलरी में ही दिया बच्चे को जन्म, तमाशबीन बना रहा प्रशासन

अशोकनगर : जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को डॉक्टर्स ने हाईरिस्क केस बताकर भोपाल के लिए रेफर किया. मेडिकल स्टाफ के साथ परिजन महिला को भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही महिला लेबर रूम से बाहर आई तो गैलरी में ही उसका प्रसव हो गया. इसके बाद आनन-फानन में जच्चा और बच्चा दोनों को भर्ती किया गया. दोनों स्वस्थ हैं.

जिला अस्पताल में दोपहर के वक्त की घटना

नारायणपुर गांव की रहने वाली महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 6 बजे भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि सुबह से ही हाई रिस्क कहकर महिला को भोपाल रेफर करने की बात अस्पताल स्टाफ द्वारा कही गई. इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे महिला को दोबारा से लेबर रूम में ले जाया गया. जहां फिर से स्टाफ ने उसे भोपाल जाने की बात कही. लेबर रूम से महिला आ ही रही थी कि इतने में गैलरी में ही उसका प्रसव हो गया.

महिलाओं ने तिरपाल लगा कराई डिलीवरी

महिला के पति का कहना है “डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताई और भोपाल ले जाने को कहा. जैसे ही वह परिजनों और अस्पताल स्टाफ की मदद से पत्नी को लेबर रूम से बाहर लेकर आया तो उसकी हालत बिगड़ गई. उसकी गैलरी में ही फर्श पर डिलीवरी हो गई. परिवार की महिलाओं ने आसपास तिरपाल लगाकर डिलीवरी कराई.” चीख पुकार की आवाज सुनकर गार्ड सहित मैटरनिटी स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत जच्चा और बच्चा दोनों को भर्ती किया.

सिविल सर्जन बोले- लापरवाही मिली तो कार्रवाई करेंगे

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन भूपेंद्र शेखावत का कहना है “महिला की मैटरनिटी वार्ड की गैलरी में डिलीवरी हुई है. सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे. मेडिकल स्टाफ ने तुरंत महिला की केयर की. मामले की जांच की जाएगी. परिजन अगर शिकायत करते हैं तो जांच कराएंगे. अपने स्तर पर भी मामले की जांच कराएंगे. जांच में जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.