Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना रेसिंग ट्रैक! लाखों के सट्टे के लिए दौड़ाया घोड़ा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रसवे पर सट्टा लगाकर अवैध हॉर्स रेसिंग कराई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. यह हॉर्स रेसिंग रविवार सुबह मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के पास कराई गई, जिसमें मेरठ और बागपत जिले के कई युवकों ने हिस्सा लिया. करीब तीन किलोमीटर लंबी इस हॉर्स रेसिंग को हाईवे पर आयोजित किया गया, जिससे आम लोगों की जान को भी खतरा पैदा हो गया.

जानकारी के मुताबिक हॉर्स रेसिंग के दौरान घोड़ों के पीछे-पीछे बाइक सवार युवक भी तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए. बाइक और घोड़ों की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई. इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि घोड़ों की जीत-हार पर हजारों रुपये का इनाम तय किया गया था, जबकि लाखों रुपये का सट्टा भी लगाया गया.

आयोजक और घोड़ा मालिक मौके से फरार

रेस देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे भीड़ और बढ़ गई. खुलेआम सट्टेबाजी और रेस का आयोजन कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हॉर्स रेसिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. हालांकि, रेस खत्म होते ही आयोजक और घोड़ा मालिक मौके से फरार हो गए थे. इससे पहले भी इस क्षेत्र में दिल्लीसहारनपुर नेशनल हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ कराए जाने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से ऐसे अवैध आयोजन दोबारा होने लगे हैं.

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आयोजकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस जांच कर रही है कि घुड़दौड़ के आयोजन में किन-किन लोगों की भूमिका रही और सट्टेबाजी में कितनी राशि का लेन-देन हुआ. अधिकारियों का दावा है कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.