राजधानी रांची में दो आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी से हड़कंप, 6 खोखे बरामद, पुलिस जांच में जुटी
रांची में खुलेआम गैंगवार, पंडरा ओपी क्षेत्र गोलियों से दहला
राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में आकाश और विकास नामक दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
🔴 राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम फायरिंग में दो घायल
रांची में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पंडरा ओपी क्षेत्र में दो आपराधिक गिरोहों के बीच हिंसक झड़प के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। घटना स्थल से पुलिस ने 6 खोखे बरामद किए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है
🔴 पंडरा में गैंगवार, 6 खोखे बरामद, CCTV और आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दो आपराधिक गिरोहों के बीच आपसी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।