Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वालों ने जोड़ लिए हाथ

गुजरात के वडोदरा जिले से एक एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने पुलिस की डायल-112 गाड़ी पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी लड़की की काउंसलिंग कर रही हैं. साथ ही उसके हंगामे करने की वजह को लेकर भी पूछताछ की जा रही है. आमतौर पर इस तरह की घटनाएं दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में देखने को मिलती रही हैं.

वडोदरा शहर का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती ने शहर के मकरपुरा GIDC इलाके में महादेव मंदिर सामने पहले तो पुलिस की जनरक्षक यानी DIAL 112 गाड़ी को रोका और फिर उसके बोनट में बैठ गई. इसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया. डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार युवती को नीचे आने के लिए कहता रहे, लेकिन वह बता मानने को तैयार नहीं थी.

पुलिस कर रही युवती की काउंसलिंग

इस पूरे घटनाक्रम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, लड़की के नशे में होने की संभावना जताई जा रही है. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी से विवाद हो गया था. इस कारण उसने पब्लिक प्लेस में बवाल काटा. घटना के बाद पुलिस युवती जैसे-तैसे समझा बुझाकर अपने साथ ले गई. वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी हंगामा करने वाली युवती की काउंसलिंग कर रही हैं.

वडोदरा की गाड़ी पर चढ़कर हंगामा

साथ ही यह भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि उसने आखिरकार पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर हंगामा क्यों किया? पुलिस ने इस घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है. उसके माता-पिता को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या लड़की किसी प्रकार के नशे में तो नहीं थी, अगर थी तो उसने कौन से नशा किया था.