रांची में होने वाली थी बड़े बिल्डर और मीडिया संस्थान कारोबारी की हत्या,रामगढ़ SP अजय कुमार ने बचाई जान, यूपी के दो शूटर गिरफ्तार
रांची में होने वाली थी हत्या, रामगढ़ पुलिस ने पलट दिया खेल
5 जनवरी को रामगढ़ के कुज्जू थाना क्षेत्र में कोयला और बालू व्यवसायी पर जानलेवा हमला हुआ। कई राउंड फायरिंग में व्यवसायी बाल-बाल बच गया। घटना के तुरंत बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने जिम्मेदारी ली। रामगढ़ एसपी अजय कुमार की टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू की और अपराधियों को दबोच लिया।
SP अजय कुमार की स्पेशल टीम, गैंगस्टरों की उलटी गिनती शुरू
छापेमारी में दबोचे गए यूपी के प्रोफेशनल शूटर
घटना के तुरंत बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने दो प्रोफेशनल गैंगस्टर को गिरफ्तार किया—
जसपाल ,सनी सिंह ,निवासी – जौनपुर, उत्तर प्रदेश) पुलिस के अनुसार दोनों पैसे लेकर हत्या करने वाले सुपारी किलर हैं और देश के कई राज्यों में इनका आपराधिक रिकॉर्ड है।UP के प्रोफेशनल शूटर बन गए रामगढ़ पुलिस की चुनौती
गिरफ्तार किए गए अपराधी जसपाल और सनी सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ये पेशेवर गैंगस्टर हैं और पैसे लेकर हत्या करने में माहिर हैं। इनके पास पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनका असली टारगेट रांची का बड़ा व्यवसायी था, लेकिन कुज्जू फायरिंग ने पूरी साजिश उजागर कर दी।
चार स्थानीय युवकों ने दी मदद, पुलिस ने रोका बड़ा खेल
इन शूटरों को चार स्थानीय युवकों ने मदद दी, जिन्होंने व्यवसाय की रेकी की और समय-सारिणी की जानकारी शूटरों तक पहुंचाई। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए। सूत्रों के मुताबिक, मुरूगन कंस्ट्रक्शन के मालिक को निशाना बनाया जाना था। मुरूगन कंस्ट्रक्शन रोड, फ्लाईओवर और अपार्टमेंट बनाती है और इनके पास एक मीडिया अखबार भी है।