Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

जमशेदपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुरः टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदर सिंह बागान क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इधर शव मिलने की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को टेल्को थाना क्षेत्र में लाकर फेंका गया है.

दरअसल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने युवक के शव को देखा और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. पुलिस को घटना स्थल से खून के निशान, संघर्ष के संकेत या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिले हैं.

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक कहां का रहने वाला है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है.

‘इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. आशंका है कि वारदात कहीं और अंजाम दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक कहां का रहने वाला है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.’ प्रशांत कुमार, टेल्को थाना प्रभारी