Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ...

मुझे बाबा बनना है नोट लिखकर घर से निकल गया 14 वर्ष का बच्चा, पुलिस की पहल पर कुछ ही घंटे में बरामद

पलामूः मुझे बाबा बनना है, मैं कोई भी गलत कदम नहीं उठाऊंगा, मैं वृंदावन जा रहा हूं. यह नोट लिखकर एक 14 वर्ष का बच्चा घर से निकल गया था. मामले में पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटे के अंदर ही बच्चे को बरामद कर लिया है. पूरा मामला मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बच्चा सातवीं का छात्र है और पलामू के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई करता है. छात्र ने मंगलवार की रात घर में एक नोट्स लिखा था. जिसमें उसने लिखा था कि वह अपने जीवन से तंग आ गया है और अब वह बाबा बनना चाहता है. उसके पास 1410 रुपए हैं, वही लेकर वह जा रहा है. नोट्स लिखकर बच्चा घर से निकल गया था. बच्चा गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

बच्चे के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिलने बाद में परिजनों ने पूरे मामले की मौखिक जानकारी मेदिनीनगर टाउन थाना के टीओपी 1 को दी. इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बालक की खोजबीन शुरू की. मेदिनीनगर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर संगीता झा और टीओपी 1 के प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने पूरे मामले में पहल की और बच्चे की खोजबीन शुरू की. बच्चे की पूरी जानकारी आरपीएफ और जीआरपी के साथ साझा की गई थी.

बाद में परिजनों ने पुलिस के सहयोग से बच्चे को जपला रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया. परिजनों ने पूरे मामले में लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की थी. सब इंस्पेक्टर संगीता झा ने बताया कि बच्चे को जपला रेलवे स्टेशन के पास से रेस्क्यू किया गया था.