रामगढ़: गाड़ी, डोडा तस्करी और आधी रात की वसूली !
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में आधी रात एक बजे के आसपास हुई एक कार्रवाई ने पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सूत्र बताते है कि बीस माइल के समीप सीजर के साथ पुलिस कर्मी द्वारा रोकी गई एक गाड़ी को लेकर अब सवाल उठ रहा है कि मामला नशीले पदार्थ की तस्करी का था या फिर अवैध वसूली का?
सूत्रों के अनुसार रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बीस माइल के समीप सीजर गिरोह के सदस्य और एक पुलिस कर्मी ने देर रात एक गाड़ी को रोका। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी से डोडा (नशीला पदार्थ) का परिवहन होता था और इसी को लेकर गाड़ी को कई घंटों तक रोकी गई जिसके बाद वसूली की चर्चा सरेआम हो गई हालांकि इस गाड़ी को क्यों रोक गया क्या गाड़ी से कुछ बरामद हुआ यह नहीं इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है ।
👉 अब तक किसी भी अधिकारी ने न तो जब्ती की पुष्टि की है
👉 और न ही नशीले पदार्थ की बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है
इसी चुप्पी ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है।रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में आधी रात एक बजे के आसपास एक गाड़ी क्या रुकी,पूरे इलाके में कयासों की रफ्तार तेज हो गई।
🚨 ‘सीजर नेटवर्क’ की चर्चा ने बढ़ाई हलचल
स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि इस इलाके में एक संगठित ‘सीजर नेटवर्क’ सक्रिय है, जो नशीले पदार्थों का परिवहन कर रही गाड़ियों को रोककर वसूली करता है।
बताया जाता है कि ये लोग मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा ,मांडू फॉरेस्ट ऑफिस के समीप ,मणिपाल स्कूल, मांडू डीह में 24 घंटे तैनात रहते है इतना हो नहीं कुज्जू थाना क्षेत्र के
श्रीराम चौक,कोरिया घाटी ,होटल खाना खजाना के पास भी ये लोग 24 घंटे तैनात रहते है और यही से आने जाने वाली गाड़ियों की रेकी और फिर रोक कर उससे वसूली करते है