Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

जय शाह की ‘अग्निपरीक्षा’: बांग्लादेश की मांग मानेंगे या सुरक्षा को देंगे प्राथमिकता? ICC का फैसला जल्द

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से एक महीने पहले ही भारत-बांग्लादेश का विवाद बढ़ता जा रहा है. दोनों देशों के राजनीतिक हालात के कारण अब क्रिकेट प्रभावित होने लगा है. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर करने के BCCI के फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है और ICC से अपने मुकाबलों के वेन्यू बदलने की मांग की है. मगर क्या ऐसा होगा? एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि ICC इस मांग को मान सकती है.

बांग्लादेश की मांग मान सकती है ICC

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार 4 जुलाई को एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फैसला लिया कि मौजूदा हालातों में वो अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं भेजेंगे. बांग्लादेशी बोर्ड ने इसके साथ ही ये ICC को भी औपचारिक तौर पर आग्रह किया कि उनके खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले उसके मुकाबलों को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है जय शाह की अध्यक्षता वाली ICC इस रिक्वेस्ट पर विचार कर सकती है और बांग्लादेश के मैच टूर्नामेंट के दूसरे मेजबान श्रीलंका में आयोजित कर सकती है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये मामला रविवार को सामने आने के कारण इस पर औपचारिक चर्चा और फैसला नहीं हुआ है. सोमवार 5 जनवरी को ICC दफ्तर दोबारा खुलने पर BCB की मांग पर चर्चा और विचार हो सकता है. ऐसे में 5 हफ्ते से भी कम समय में शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट के शेड्यूल में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी, जिसके तहत बांग्लादेश के चारों ग्रुप मैच और आगे के चरणों के संभावित मैच भारत की जगह श्रीलंका के 3 वेन्यू में खेले जाएंगे.

कैसे बढ़ा भारत-बांग्लादेश तनाव?

ताजा विवाद की शुरुआत IPL 2026 के लिए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की कोलकाता नाइट राइडर्स में एंट्री के साथ हुई. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की चुन-चुनकर हो रही हत्या के बाद से ही मुस्तफिजुर को IPL में खिलाने का विरोध होने लगा. लगातार बढ़ते दबाव के कारण 3 जनवरी को BCCI ने कोलकाता को निर्देश दिए कि वो बांग्लादेशी पेसर को अपने स्क्वॉड से रिलीज करे. इस एक फैसले के बाद से ही ये तनाव बढ़ गया, जिसके बाद रविवार 4 जनवरी को बांग्लादेशी बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया.