Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

“मैदान पर मची तबाही”: शेफाली वर्मा की चौके-छक्कों की बारिश में बहा श्रीलंका, टीम इंडिया की जीत की हैट्रिक

 श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में भी भारत ने एकतरफा जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है. तीसरा टी20 भारत ने 8 विकेट से जीता. रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा के बाद शेफाली वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 112 रन ही बनाए, जवाब में टीम इंडिया ने 14वें ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया. शेफाली वर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए श्रीलंका की उम्मीदों को धराशायी कर दिया. शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में नाबाद 79 रनों की पारी खेली. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 11 चौके और 3 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 188 से ज्यादा का रहा. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 21 रन बनाए. हालांकि स्मृति मंधाना फेल रहीं, उन्होंने 1 ही रन बनाया. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 9 रनों की पारी खेली.

रेणुका-दीप्ति ने लिखी जीत की स्क्रिप्ट

शेफाली वर्मा से पहले दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह ने श्रीलंका पर कहर बरपाया. रेणुका ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए, वहीं दीप्ति ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. इन दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ 39 रन देकर श्रीलंका के 7 विकेट गिराए और इस झटके से श्रीलंका उबर ही नहीं पाया.

भारत ने तीनों बार लक्ष्य किया चेज़

टीम इंडिया ने इस सीरीज के तीनों मैच चेज़ करते हुए जीते हैं. पहले मैच में श्रीलंका ने 121 रन बनाए और भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. दूसरे मैच में श्रीलंका ने 128 रन बनाए, भारत ने मैच 11.5 ओवर में ही 7 विकेट से जीत लिया और अब एक बार फिर टीम ने 8 विकेट से मैच जीता है. अब सीरीज का चौथा मैच तिरुवनंतपुरम में 28 दिसंबर को खेला जाएगा. पांचवां और आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही होगा.