Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

MP में वोट चोरी से सरकार बनी है-जीतू, 40 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे जबकि चुनाव में BJP 30 लाख वोट से आगे थी ,मतलब साफ है

भोपाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता करके स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा।  उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है, प्रदेश में 41 लाख नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं।  इसका सीधा मतलब है कि वोट चोरी हुई है।

जीतू ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में बीजेपी 30 लाख वोट से आगे बताई जा रही थी, इसलिए इसी आधार पर सरकार बनी।  यह वोट चोरी का प्रमाण है। पटवारी ने ऐलान किया कि 24 तारीख से कांग्रेस का मॉनिटरिंग सिस्टम हर बूथ पर विधानसभा वाइज काम करेगा और नाम जुड़वाने के लिए बूथ स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे।

मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई से जुड़े खाद विवाद पर बोला हमला

वही मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई से जुड़े खाद विवाद पर भी उन्होंने  निशाना साधा।  पटवारी ने कहा कि इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि सरकार किसानों को खाद तक नहीं दे पा रही है। जबलपुर में महिला कार्यकर्ता भी हाथ-पैर चलाने को मजबूर हुईं। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्रियों की भाषा और रवैया हिंसक हो चुका है उन्होंने मारपीट की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

सौरभ शर्मा मामले में पैसा केंद्र तक नहीं गया तभी ED IT भेजी गई

सौरभ शर्मा मामले में एक साल बाद भी स्थिति स्पष्ट न होने पर पटवारी ने सवाल उठाए उन्होंने कहा कि यदि पैसा केंद्र तक नहीं गया तो ईडी और आईटी भेजी गई। पटवारी का आरोप है कि बीच में ही पैसा खा लिया गया, जिसे खुद परिवहन मंत्री ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई टोल नहीं बचा जहां वसूली नहीं हो रही हो। वायरल वीडियो बिचौलियों के हैं और डबल इंजन सरकार को अवैध वसूली से ही राजस्व जा रहा है। पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्री से लेकर ऊपर तक गए पैसे का खुलासा किया जाएगा।

प्रहलाद पटेल से विभाग नहीं संभल रहा तो छोड़ देना चाहिए

स्कूलों में गाय का पाठ पढ़ाने पर तंज कसते हुए पटवारी ने कहा कि मंत्री प्रहलाद पटेल पहले कह चुके हैं कि गौशालाएं सफेद हाथी हैं और उनसे चलाई नहीं जा रहीं। अगर विभाग नहीं संभल रहा तो छोड़ देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि गाय को पढ़ाने की बात की जा रही है, जबकि रोज़ करीब 200 गायों की सड़कों पर मौत हो रही है।

मंत्री बागरी और मोहन यादव पर जीतू का हमला

मंत्री बागरी के वायरल वीडियो पर और मुख्यमंत्री द्वारा मंत्री बागरी को फटकार लगाने की खबरों पर पटवारी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार रोकना नहीं चाहते थे तो मंत्री बागरी को ही रोक दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि या तो मंत्री बागरी गुणवत्ता देखने गए होंगे या फिर हिस्सा नहीं मिलने की बात हुई होगी।