Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

भीषण सड़क हादसा! नेशनल हाइवे-28 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 4 लोगों की मौत- अजमेर जा रहे थे यात्री

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे-28 पर मंगलवार की सुबह बस और ट्रक आमने-सामने टकरा गए. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बस्ती-बरगदवा रोड पर मौजूद हरदिया चौराहे की है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी. उसकी टक्कर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से हुई और बस के आगे वाले हिस्सा चकनाचूर हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर डीएम एसपी और डीआईजी खुद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

टक्कर की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी

पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना सुबह उस वक्त हुआ जब संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला से तीर्थयात्रियों को लेकर अजमेर शरीफ जा रही बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

इस खूनी हादसे में ट्रक चालक सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 3 तीर्थयात्री भी शामिल हैं. टक्कर के बाद शव वाहनों में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं, ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

11 यात्री गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में बस में सवार कुल 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और डीआईजी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

जिला अस्पताल में डीआईजी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 11 घायलों का इलाज चल रहा है. इनमें से दो यात्रियों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं.

पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है.