Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

पश्चिम बंगाल का ‘चमत्कार’! 63 साल के पिता, बेटे 59 और 58 के- दस्तावेज़ों में कैसे हुई यह बड़ी विसंगति?

पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की खुद की उम्र 63 साल है और उसके दो बेटे उससे महज 4-5 साल छोटे हैं. यानी पिता और उनके बेटों की उम्र में सिर्फ 4-5 साल का अंतर है, लेकिन ये चमत्कार कैसे हुआ, जहां एक शख्स को 5 साल की उम्र में ही पिता बनता हुआ दिखाया गया है. जब यह बात प्रशासन के सामने आई तो अधिकारी भी हैरान रह गए.

दरअसल, पिता-बेटे की उम्र में ये अंतर 2025 की वोटर लिस्ट में दिखाया है. इस मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया. ये घटना पूर्व बर्धमान जिले के मंगलकोट के शीतल गांव में हुई, जहां के कटवा में पिता और बेटे की उम्र में इस अजीब अंतर के सामने आने चुनाव आयोग में भी हंगामा हो गया. कटवा के उप-जिला मजिस्ट्रेट ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है. अब जांच की जाएगी कि आखिकार ये गड़बड़ी कैसे हुई.

वोटर लिस्ट में दर्ज थे नाम

इन पिता-बेटों की पहचान चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के मुताबिक 63 साल के पिता सरोज मांझी, उनके बेटे 59 साल के लक्ष्मी मांझी और 58 साल के सागर मांझी के रूप में हुई. रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी के मुताबिक सरोज मांझी को पांच साल की उम्र में पिता बताया गया है, जबकि यह मुमकिन ही नहीं है. यह गड़बड़ी शीतल गांव के बूथ संख्या 175 से जुड़े दस्तावेजों में सामने आई. SIR प्रक्रिया के दौरान जब कागजातों की जांच की गई, तब इस एरर का पता चला.

इस समय देशभर के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें 2003 की वोटर लिस्ट को आधार बनाया गया है. भारत निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की गहराई से जांच और सुधार किया जा रहा है. हालांकि, SIR प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कई एरर के मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया था, जब परिवार के सभी सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में होने के बावजूद मैपिंग के दौरान उनका नाम बदल जा रहा था. मुस्लिम नाम की जगह हर बार स्कैन करने पर दूसरे नाम आ रहे थे.