बलरामपुर: जिले की जीवनदायिनी कन्हर नदी में महामाया मंदिर घाट पर बने एनीकट का गेट खुला रहने से नदी का पानी बह रहा है. इससे आने वाले दिनों में नगर के लोगों को पेयजल और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है. रामानुजगंज कन्हर नदी पर पानी स्टोरेज करने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से एनीकट बनाया गया है.