Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

नतीजों से पहले महागठबंधन में हड़कंप! विधायकों के बिकने का डर, ‘महफूज रखने’ के लिए बनाया सीक्रेट प्लान, सियासी हलचल तेज

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है. उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद है. 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे. महागठबंधन ने परिणाम के बाद की रणनीति बना ली है. सूत्रों के मुताबिक, नतीजों के बाद हॉर्स ट्रेडिंग की नौबत आई तो महागठबंधन अपने कुछ विधायकों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करेगा.

गठबंधन टूट सकने वाले दलों के विधायकों को इंडिया ब्लॉक की सरकारों वाले राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी में है. बड़ी पार्टी आरजेडी फौरन अपने विधायकों को जीतने के बाद पटना बुलाएगी और महफूज रखेगी. छोटे दलों में टूट का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए वीआईपी के मुकेश सहनी अपने विधायकों को जीत के बाद फौरन पटना बुलाकर विशेष विमान से इंडिया गठबंधन की साथी ममता बनर्जी की सरकार वाले करीबी राज्य बंगाल भेज देंगे.

कांग्रेस के विधायक कहां जाएंगे?

वहीं, कांग्रेस ने विधानसभावार और जिलेवार अपने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि जीतते ही विधायकों को अपनी निगरानी में पटना लेकर आएं, जहां से उनको अपनी सरकार वाले राज्य कर्नाटक या तेलंगाना शिफ्ट किया जाएगा. सम्भवतः कांग्रेस आईपी गुप्ता के दल के विधायकों का ज़िम्मा भी उठाएगी, इसका भी ऑफर उसने दिया है. इसके अलावा जो निर्दलीय उम्मीदवार जीतते हैं और महागठबंधन के साथ आते हैं, तो ऐसे में उनको भी साथ लिया जाएगा.

राज्य में हुई बंपर वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बंपर वोटिंग हुई है. दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को रिकॉर्ड 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण में 65.09 प्रतिशत मतदान हुआ था.

इस चुनाव का एक्स फैक्टर माने जा रहे जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर का कहना है कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि इस बात का संकेत है कि बिहार के लोगों ने अब एक विकल्प ढूंढ लिया है और वह उनकी नई पार्टी को उस विकल्प के रूप में देख रहे हैं. वोटिंग के बाद अब 14 तारीख का इंतजार है, जब नतीजों की घोषणा होगी. नीतीश जहां एक बार फिर सत्ता में वापसी देख रहे हैं तो वहीं तेजस्वी पहली बार सीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं.