Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

शामली में तेज रफ्तार का कहर! स्विफ्ट कार और कैंटर की जोरदार टक्कर में चार दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के शामली में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार सवार चार युवकों की मौत हो गई. पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

मामला बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे पर स्थित गांव बुटराड़ा के पास का है. यहां सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा हुआ था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की उससे जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्ती की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार चार दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. आनन -फानन में थाना बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची.

हरियाणा के रहने वाले थे चारों

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. चारों युवक हरियाणा के रहने वाले थे. पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है.

हरियाणा नंबर की थी कार

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चरखीदादरी नंबर (एचआर-19के-8004) की थी. हादसे के वक्त चारों युवक संभवतः हरिद्वार की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.