खरगोन, कसरावद। कसरावद के जय स्तंभ चौराहे के सामने स्थित भगवती स्वीट सेंटर में शुक्रवार की अलसुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। बंद दुकान मे धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान का ताला खोलते ही अंदर से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद को आग की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम एक पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।