Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

आसाराम बापू को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दी 6 महीने की अंतरिम जमानत

रेप का दोषी स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट से 6 महीने की अतंरिम जमानत मिल गई है. उन्हें ये जमानत मेडिकल ग्राउंड पर दी गई है. कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी है. आसाराम ने मेडिकल ट्रीटमेंट का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी, बता दें आसाराम बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की बेंच ने आसाराम की याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत दी है. हाल में आसाराम का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि पहले भी कई बार वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं.

क्यों है जेल के अंदर आसाराम?

एक स्कूली छात्रा से बलात्कार के आरोप के बाद वह अगस्त 2013 से जेल में हैं. आसाराम पर एक 16 साल की लड़की का रेप करने का आरोप है. पीड़िता के माता-पिता आसाराम के ही अनुयायी थे, बाद में माता पिता ने आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उन्हें गिरफ्तार किया गया.

इसके दो महीने बाद ही आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर गुजरात के सूरत स्थित अपने आश्रम में दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के एक अन्य मामले में आरोप लगाए गए. आसाराम का बेटा भी जेल में बंद है.

साल के शुरू में भी मिली थी जमानत

इसी साल भी सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 के बलात्कार मामले में आसाराम को चिकित्सा आधार पर जनवरी से मार्च के अंत तक अंतरिम जमानत दी थी. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने आदेश दिया था कि अंतरिम जमानत पर बाहर रहने के दौरान वह सबूतों को प्रभावित करने या अपने अनुयायियों से मिलने का प्रयास नहीं करेंगे.

अदालत ने कहा था कि आसाराम उम्र से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हैं और उन्हें पहले दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है. उनकी जमानत का कई संगठन विरोध भी करते आए हैं.