Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

इंदौर मौसम अपडेट: बारिश, AQI और तापमान… आज कैसा रहेगा शहर का मिजाज, पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अब बंगाल की खाड़ी के दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने से एक बार फिर कई जिलों में बारिश हो सकती है. बात करें मंगलवार के मौसम की तो इंदौर में सुबह-सुबह तापमान 20 से 22° सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन में ये तापमान 27-28° सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जो कि 23-24° सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कुल मिलाकर आज इंदौर में बादल छाए रहने की संभावना है. शाम तक बादल छंट सकते हैं.

अब बात करें 29 अक्टूबर के मौसम की तो अनुमान है कि दिन में बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच बिजली गरजने की घटना भी देखी जा सकती है. अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस तक रहने की संभावना. वहीं, 30 अक्टूबर को मौसम ठंडा रहेगा. बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 22° सेल्सियस और न्यूनतम 19° सेल्सियस तक रहने की संभावना है. बता करें वायु गुणवत्ता की तो फिलहाल इंडौर में वायु-गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है. 29 और 30 तारीख को AQI बढ़कर 130-150 तक पहुंच सकता है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंट में मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना रहा. पिछले 24 घंटो में न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

क्या कहना हैमौसम विभाग का

मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर के ऊपर बना डिप्रेशन प्रदेश पर सक्रिय है. टर्फ लाइन प्रदेश के बीच से गुजर रही है. इस वजह से अगले तीन दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसका असर इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 2025 में 2010 के बाद की सबसे कड़ी सर्दी देखने को मिलने की संभावना है.