Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, 3 साल पहले हुई थी शादी

गुरु का बाग : विगत दिवस झंडेर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नवां गांव की 24 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और उसकी मौत के संबंध में झंडेर पुलिस स्टेशन ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उक्त महिला के पिता प्रताप सिंह पुत्र सुरता सिंह निवासी गांव पंधेर कलां ने बताया कि मेरी छोटी बेटी कुलविंदर कौर ने 2022 में गांव नवां निवासी हरमनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की थी व 3 साल बाद मेरी बेटी कुलविंदर कौर को उसका पति हरमनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, सास निंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह, देवर राजा पुत्र कुलदीप सिंह व ससुर कुलदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह दहेज की मांग करते हुए तंग परेशान करते थे।

दहेज न देने पर वे उसके साथ मारपीट करते थे और उसे काफी परेशान करते थे, जिस कारण मेरी बेटी ने तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हमें उसकी मौत की सूचना हमारी बड़ी बेटी करमजीत कौर ने दी, जो इस समय इंग्लैंड में है, जिसने हमें फोन करके बताया कि कुलविंदर कौर ने ससुराल वालों के कारण जहरीली शराब पी ली है और उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अपनी बेटी की देखभाल के लिए परिवार के साथ अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बेटी कुलविंदर कौर की मौत हो गई है। मौत जहरीली दवा के सेवन से हुई है। फिलहाल पुलिस ने उक्त महिला के पति हरमनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव नवां के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।