Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

Life Insurance को Cancel करवाना व्यक्ति को पड़ा भारी, जो हुआ सोचा न था

गुरदासपुर: एक व्यक्ति को जीवन बीमा करवाने के बाद उसे रद्द करवाना बहुत महंगा पड़ गया। अज्ञात व्यक्तियों ने जीवन बीमा रद्द करवाने के नाम पर उक्त व्यक्ति से 15 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस पर अब साइबर क्राइम गुरदासपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि मनदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मकान नंबर 579 अर्बन स्टेट पुडा कॉलोनी बटाला रोड गुरदासपुर ने बयान दिया है कि वह 5-5-2025 को यैस बैंक गुरदासपुर में अपने बचत खाते में पैसे जमा करवाने गया था। जहां बैंक अधिकारियों ने उसे जीवन बीमा करवाने के लिए कहा तो उसने हां कर दी। जिस पर बैंक ने उसके खाते से जीवन बीमा की बकाया राशि 3,13,500 रुपये काट लिए।

इस दौरान उसके परिजनों ने कहा कि तुम्हें जीवन बीमा नहीं करवाना चाहिए था। इस पर उन्होंने गूगल पर टाटा इंश्योरेंस कंपनी का नंबर सर्च किया और गूगल से प्राप्त नंबर 8002667780 पर बात की। जिससे वादी मंदीप सिंह ने अपनी जीवन बीमा पॉलिसी रद्द होने के बारे में पूछा। जब उन्होंने उससे उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम व पता बता दिया। दिनांक 6-5-2025 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई।

कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे अपना नाम व पता बताया तो उसने कहा कि यह सही है। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड नंबर मांगा जो उसने उन्हें बता दिया, उसी समय उसके बचत खाता नंबर से 5 लाख रुपये, फिर 5 हजार रुपये और फिर उसके खाते से 5-5 लाख रुपये कटने का संदेश आया। इस तरह उसके साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 लाख 5 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधी की तलाश शुरू कर दी गई है।