Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

अलविदा! 13 साल बाद बंद होने जा रहा WhatsApp को टक्कर देने वाला ये ऐप

Hike Shutdown: 13 साल पहले WhatsApp को टक्कर देने आए मैसेजिंग और गेमिंग ऐप Hike ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी, लेकिन अब ये ऐप हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है. ऐप के फाउंडर काविन मित्तल ने निवेशकों को ईमेल में इस बात की जानकारी दी है कि हाइक पूरी तरह से बंद हो रहा है, जिसमें अमेरिकी व्यवसाय भी शामिल है. आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप को टक्कर देने वाले इस ऐप को आखिर बंद करने का कारण क्या है?

Hike App Shutdown: क्या है कारण?

ईमेल में रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का हवाला दिया गया है. Entrackr द्वारा देखे गए ईमेल में लिखा है कि मैंने हाइक का संचालन पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी का नया गेमिंग व्यवसाय बहुत ही कम समय में बहुत सफल हुआ, केवल चार साल में कंपनी ने एक बड़ा यूजर बेस बना लिया. लेकिन अब हाल ही में भारत सरकार द्वारा रियल मनी गेमिंग पर लगाए गए प्रतिबंध ने हाइक के बिजनेस मॉडल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है.

काविन मित्तल के अनुसार, इस नए नियम की वजह से कंपनी को वित्तीय नुकसान हुआ है. हाइक का अमेरिका में एक नया व्यवसाय है जो आशाजनक परिणाम दिखा रहा था. लेकिन वहीं भारत में रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद वित्तीय नुकसान की वजह से कंपनी के फाउंडर को ये निर्णय लेना पड़ा है.

रिपब्लिक की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइक की बैलेंस शीट में $4 मिलियन (लगभग 35.30 करोड़) शेष हैं. इस पैसे का इस्तेमाल विक्रेता लागत और कर्मचारियों को देने के लिए किया जाएगा, इसका बाद निवेशकों को उनका पैसा वापस किया जाएगा.

कैसे हुई शुरुआत?

WhatsApp की तरह Hike एक मैसेजिंग ऐप के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन यह सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाया. यही वजह है कि कंपनी ने गेमिंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने व्यवसाय को बदल दिया और Rush नाम का एक नया प्लेटफॉर्म बनाया.