झारखण्ड के दो जिलों मे ATS की बड़ी करवाई, हथियार के साथ कई गिरफ्तार क्या है पहलगाम का आतंकी हमला का क्या है झारखण्ड से कनेक्शन
रांची : धनबाद में 15 लोकेशन पर ए टी एस द्वारा छापमारी की गई है. छापमारी मे प्रतिबंधित संगठन के 5 लोगो की लिया गया हिरासत में।बताया जाता है की इनके पास से हथियार भी हुए बरामद.जिसके बाद सवाल उठाने लगा हैकश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का कनेक्शन झारखण्ड से भी है सूत्र के हवाले से खबर मिला रही है खुफिया सूचना मिलने के बाद झरखंड एटीएस ने वासेपुर में छापेमारी की है छापेमारी में हथियार, आपत्तिजनक पुस्तकें के साथ-साथ कई गैजेट्स भी बरामद हुए हैं. झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद टीम को लीड कर रहे हैं.
एक साथ 15 लोकेशन पर रेड
झारखंड एटीएएस ने आतंकी संगठन से धनबाद के कुछ युवकों के द्वारा संबंध होने की सूचना पर वासेपुर सहित 15 लोकेशन पर एक साथ छापेमारी कर रही है. वासेपुर के नूर मस्जिद वाले इलाके में छापेमारी के दौरान दो उम्दा किस्म के पिस्तौल, कारतूस के साथ-साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित लिटरेचर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं. जहां छापेमारी हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.इसके आलावा एटीएस की टीम ने वासेपुर के पांडरापाला, आजाद नगर के साथ-साथ भूली ए ब्लॉक में भी छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान शमशेर नगर से एक महिला को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. वहीं, भूली ए ब्लॉक में रहने वाले हारून राशिद के आवास में भी एटीएस टीम ने छापेमारी की. एटीएस ने राशिद के घर से एक पेन ड्राइव जब्त की है. इलाके में एके 47 होने की भी सूचना है, जिसकी बरामदगी के लिए एटीएस छापेमारी कर रही है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एटीएस की इस छापेमारी से कई तरह के कयास लगाए जा रहें हैं.
कोडरमा मे भी हुई छापेमारी
एटीएस झारखंड की टीम ने कोडरमा में भी दी दस्तक। पहलगाम आतंकी हमला मामले में कोडरमा के एक युवक को गिरफ्तार करने की सूचना है