Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

पंजाब में हर तरफ पानी ही पानी, लोग किश्ती में आने-जाने को मजबूर, बिगड़ रहे हालात

जलालाबाद: पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सतलुज से लगातार छोड़े जा रहे पानी का असर जलालाबाद के कई गांवों में नजर आ रहा है। यहां तक कि गांव आतूवाला पूरी तरह पानी में डूब जाने के कारण इसका सड़क संपर्क जलालाबाद से टूट गया है और गांव आने-जाने के लिए लोगों व बच्चों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

जानकारी देते हुए गांववासी जगदीश सिंह और अन्य ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी जब बाढ़ जैसे हालात बने तो उनके गांव का सड़क संपर्क टूट गया था। इस बार भी सतलुज नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और उनके गांव का सड़क संपर्क जलालाबाद से कट गया है। उन्हें आने-जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

गांववासियों ने बताया कि उनकी फसलें भी पानी में डूबी हुई हैं और बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से फ्लाईओवर की मांग की है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।