Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

‘महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी बोलो’… भाषा को लेकर MNS नेताओं ने दुकानदार को पीटा

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद अब प्रदेश के बाहर से आए हुए आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर डाला रहा है. महाराष्ट्र के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें MNS के कुछ लोग मराठी न बोलने की वजह से दुकानदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

दुकानदार ने मामले की जानकारी मीरा रोड के काशीमीरा पुलिस स्टेशन में दी. साथ ही आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. दुकानदार को थप्पड़ मारते हुए आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दुकानदार की पहचान बाबूलाल खिमजी चौधरी (48) के रूप में हुई. बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि घटना बीते मंगलवार रात 10:30 बजे के आसपास की है. कुछ लोग दुकान पर आए और पानी की बोतल मांगी. जब दुकान के सहयोगियों ने उनसे हिंदी में बात की तो वे भड़क गए और सहयोगी कर्मचारी को गाली देने लगे. साथ ही उसे मराठी में बोलने को कहने लगे. उनमें दो लोग मेरे पास आए और कहा कि जो भी यहां काम करेगा, उसे मराठी आनी चाहिए. दुकानदार ने बताया सभी के कपड़ों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चिह्न बने हुए थे.

दुकानदार को दी धमकी

दुकानदार ने इस घटना का वीडियो भी बनाया. दुकानदार ने कहा कि जब MNS कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि दुकान में ज्यादातर कर्मचारी दूसरे राज्यों से आते हैं और उन्हें मराठी नहीं आती है तो इसके जवाब में उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि मराठी सबको जरूर आनी चाहिए.

दुकानदार को थप्पडों से मारा

इसी बातचीत के दौरान आरोपियों ने दुकानदार से पूछा कि ये महाराष्ट्र है और यहां कौन सी भाषा बोली जाती है? इसके जवाब में दुकानदार ने कहा यहां सभी भाषा बोली जाती है. इतना सुनते ही MNS के लोग भड़क गए और दुकानदार के ऊपर हाथ छोड़ दिया और थप्पड़ो की बारिश शुरू कर दी.

मामले पर MNS ने पेश की सफाई

MNS की ओर से मामले पर सफाई पेश करते हुए कहा गया कि हमारे कार्यकर्ता दुकान पर पानी लेने गए थे. मगर दुकानदार बहुत घमंडी था. कह रहा था कि महाराष्ट्र में सारी भाषाएं बोली जाती हैं. इसे लेकर ही उसकी कार्यकर्ताओं से बहस हो गई.