Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

सैफ अली खान पर हुए हमले के 5 महीने बाद करीना कपूर ने निकाली भड़ास, कहा- इंसानियत की हद…

साल 2025 सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके बच्चों तैमूर और जेह के लिए एक खतरनाक घटना साथ लेकर आया. सैफ के मुंबई स्थित घर में घुसकर एक घुसपैठिए ने हमला किया. 16 जनवरी की रात को सैफ-करीना के घर पर एक शख्सघुस आया था, जिसने एक्टर पर चाकू से हमला भी कर दिया था. इस हमले को लेकर अटकलों की झड़ी लग गई थी. उस दौरान करीना को भी ट्रोल किया गया था. लोगों ने हमले के दौरान वो कहां थीं, इसे लेकर तरह-तरह के अंदाजे लगाए. अब करीना ने ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है.

हाल ही में मोजो स्टोरी पर बरखा दत्त के साथ बातचीत में करीना ने हमले के बाद मीडिया कवरेज और इंटरनेट पर आए रिएक्शन को याद किया. एक्ट्रेस ने उस समय भी अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए मीडिया कवरेज की आलोचना की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया था.

इंसानियत इस हद तक पहुंच गई है- करीना

करीना कपूर खान ने रिएक्ट करते हुए कहा, “यह बिलकुल बकवास था. इससे मुझे वाकई गुस्सा नहीं आता क्योंकि यह एक बहुत बुरी भावना है. मैं कभी भी गुस्सा नहीं होना चाहती क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह मेरे अंदर है, लेकिन मुझे बस इतना दुख है कि इंसानियत इस हद तक पहुंच गई है. क्या लोग सही में इस तरह का उपभोग चाहते हैं? क्या हम उन्हें यही देने जा रहे हैं? क्या आप दूसरों के दुख की प्रशंसा करने जा रहे हैं?”

मैं अभी भी इससे जूझ रही हूं- करीना

उन्होंने आगे कहा, “यही बात मुझे दुखी करती है. क्या यह वह डिजिटल युग है जिसकी हम बात कर रहे हैं? क्योंकि हम सभी उस युग में नहीं हैं, क्योंकि इंसानियत सिर्फ़ उपभोग से कहीं बढ़कर है.” करीना उस घटना के बारे में भी बताया और बताया कि इसने उन पर क्या असर डाला. उनका कहना है, “मैं अभी भी इस बात से जूझ रही हूं कि अपने बच्चे के कमरे में किसी को देखना कैसा लगता है. मुंबई में, आप सही में ऐसी घटनाओं के बारे में कभी नहीं सुनते हैं. यह अमेरिका में बहुत आम है. मुंबई में, हमने ऐसी घटनाओं के बारे में कभी नहीं सुना है. हम अभी भी 100% इस बात से सहमत नहीं हैं. कम से कम मैं तो नहीं. मैं पहले कुछ महीनों तक बहुत चिंतित थी. सोना और उस तरह की सामान्यता के साथ एक व्यक्ति बनना बहुत मुश्किल था.”

यह एक मुश्किल जर्नी रही है – करीना

करीना ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, “मैं अपने बच्चों के लिए उस डर में नहीं जीना चाहती क्योंकि उन पर यह तनाव डालना भी गलत है. इसलिए, डर और चिंता से बाहर निकलकर इस फैक्ट को बैलेंस करना कि मैं एक माँ हूं और एक पत्नी भी हूं, यह एक मुश्किल जर्नी रही है. मैं बस खुश हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि हम सुरक्षित हैं.”