Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...

सिर चढ़ा प्यार का ऐसा खुमार, घर वाले लगने लगे पराए… दो लड़कियों ने आपस में ही कर ली शादी, बताई वजह

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो लड़कियों ने एक-दूसरे से शादी कर ली. दोनों एक-दूसरे से प्यार करती थीं और फिर दोनों ने अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाया. शादी के बाद लड़कियों ने अपने घर वालों से भी रिश्ता खत्म करना चाहा. वह शपथ पत्र लेकर पुलिस के पास पहुंचीं. एक लड़की ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकती हैं. वह अपने परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती.

दरअसल छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों ने डेढ़ साल पहले साल 2023 में समलैंगिक शादी कर ली थी. इनमें से एक युवती सावित्री (बदला हुआ नाम) की उम्र 24 साल है. वहीं दूसरी लड़की शांति (बदला हुआ नाम) की उम्र 21 साल है. अब मंगलवार, 17 जून को शांति अपने पिता के साथ हलफनामा लिखाने पुलिस के पास पहुंची और अपने परिवार से सभी रिश्ते खत्म करनी बात रखी. उसने कहा कि वह अपनी जीवनसाथी के साथ रहना चाहती है.

लड़कियां पहुंच गईं तहसील कार्यालय

मंगलवार को शांति ने तहसील कार्यालय पहुंचकर शपथ पत्र दिया, जिसमें शादी करने की बात लिखी. उसका कहना है कि वह अपने मुताबिक जिंदगी जीना चाहती है और सावित्री के साथ रहना चाहती है. दोनों ने अपनी मर्जी से अपनी जीवनसाथी चुनी हैं. आने वाले वक्त में उन्हें उनके रिश्तेदार या घर वाले परेशान न करें. वह अपनी जिंदगी का फैसला लेने के लिए आजाद हैं.

पहले भी किया था समलैंगिक विवाह

हालांकि शपथ पत्र पर स्टाम्प वेंडर और लेखक ने मामले को लिख दिया, लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं होने की वजह से किसी भी नोटरी ने इसे रजिस्टर नहीं किया. नौगांव थाना क्षेत्र में हाल ही में दो और लड़कियों ने समलैंगिक विवाह किया था. इनमें से एक लड़की दौरिया गांव की रहने वाली थी तो वहीं एक लड़की असम की रहने वाली थी. ऐसे में दो महीनों में इस इलाके से दो समलैंगिक विवाह के मामले सामने आ चुके हैं. पूरे राज्य से भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब लड़की को लड़की से और कई बार लड़के को लड़के से प्यार हो गया. इसके बाद वह शादी पर अड़ गए.