Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

बड़ी खबर! Plan Crash के बाद सभी Flights रद्द, पढ़ें…

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन पर उतरते ही विमान में आग लग गई। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में गुजरात के पूर्व CM और पंजाब भाजपा के प्रभारी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 पैसेंजर सवार थे। आपको बता दें अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एअर इंडिया के विमान ने दोपहर 1.38 बजे टेकऑफ किया और 1.40 बजे क्रैश हो गया।

इस दुखद हादसे के बाद गुजरात के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले आदेश तक हवाई अड्डे से उड़ानें रोक दी गई हैं।  यानी कि जब तक अगले आदेश नहीं आतै हैं तब तक इस हवाई अड्डे से उड़ानें बंद रहेंगी।

गौरतलब है कि यह हादसा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के साथ हुआ, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्यों समेत कुल 242 लोग सवार थे। विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही मेघानीनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।  इस प्लेन में 217 वयस्क, 11 बच्चे, 2 शिशु, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई, 7 पुर्तगाली यात्री थी।