Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

अहमदाबाद प्लेन हादसे में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल को भी नुकसान, 20 छात्रों की मौत की आशंका

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार को एयर इंडिया का B-787 विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वो मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि मेघानी नगर इलाके में ही BJ मेडिकल कॉलेज है. इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया. हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल के छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं. इस हादसे में 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त जा रही है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरे एयर इंडिया के विमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान का पिछला हिस्सा हॉस्टल की बिल्डिंग से लटक रहा है. वहीं आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है, जिससे धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा था. फिलहाल मौके पर NDRF की तीन टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपेरशन चला रही हैं. इसके अलावा वडोदरा से NDRF की दो टीमें अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई हैं. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. घायलों को वहीं पर भर्ती कराया जा रहा है. अहमदाबाद के नगर आयुक्त और पुलिस कमिश्नर मौके पर मौजूद हैं.

प्लेन हादसे के बाद सड़कें बंद कर दी गईं

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके मौजूद पर हैं. हादसे के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं. विमान एक पेड़ से टकराने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, फिर तुरंत बाद एक बहुत बड़ा विस्फोट हुआ और विमान आग की लपटों में घिर गया. पूरा विमान जलकर राख हो गया है. दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है. पूरे इलाके में धुआं फैल गया है.

हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है. एंबुलेंस को आवाजाही के लिए खुला रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे घायल लोग स्थानीय हैं. हालांकि अभी प्लेन में सवार किसी भी यात्री के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है.

अहमदाबाद के अस्पतालों को अलर्ट किया गया

इस घटना के बाद अहमदाबाद के आस-पास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है. दुर्घटनास्थल से यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 5 बड़ी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं. इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक फ्लाइट संख्या AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हम घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.

विमान में 242 लोग थे सवार

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:39 बजे (IST) रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरपोर्ट से बाहर जाते ही जमीन पर गिर पड़ा. उड़ान भरते ही पायलट ने ATC को MAYDAY कॉल दिया, लेकिन इसके बाद विमान से कोई और संपर्क नहीं हो पाया. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे. अभी तक इनके बार में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.