Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी हर इच्छा!

हिंदू धर्म में गंगा दशहरे का विशेष महत्व है. कहते हैं इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है इस बार यह तिथि 5 जून को है. इस दिन सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं. कहते हैं कि मां गंगा को धरती पर आने से पहले भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया था. ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा की करना महत्वपूर्ण होता है. कहते हैं कि गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजों से अभिषेक करने वाले को भोलेनाथ का कृपा प्राप्त होती है.

इस चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक

  • गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक अवश्य करें. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी दोष मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
  • भगवान शिव को दूध अति प्रिय हैं, इसलिए गंगा दशहरे दिन शिवजी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें. मान्यता है कि ऐसा करने वाले को शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है.
  • गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर नें सुख-समृद्धि आती है.
  • गंगा दशहरे के दिन भोलेनाथ की पूजा के दौरान शिवलिंग पर अक्षत, सफेद चंदन, सफेद फूल और शमी के पत्ते अर्पित करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है. कहते हैं इससे घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.