Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

हवाओं की गति में ही छिपा है वो ‘राज’, दिल्ली में धुंध से ऐसे मिलेगी राहत,क्या बोला IMD?

उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर-दक्षिण में उच्च दबाव की वजह से 14 मई की रात से 15 मई की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलीं. इन तेज हवाओं के प्रभाव में धूल पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा होते हुए दिल्ली एनसीआर तक पहुंच गई, जिससे दृश्यता में कमी आई और इस दौरान बीच-बीच में आईजीआई एयरपोर्ट में सबसे कम दृश्यता 1200 मीटर दर्ज की गई. हालांकि आईएमडी ने कहा कि हवाओं की गति बढ़ने से दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर -पश्चिमी राज्यों में धुंध छटेगी.

आईएमडी ने जयपुर को लेकर कहा कि 14 मई को राजस्थान में धूल भरी आंधी की भविष्यवाणी की थी. आज सुबह से दृश्यता में सुधार हुआ और आज 11 बजकर 30 मिनट पर बजे 4000 मीटर हो गई. 15 मई को दिल्ली में शाम और रात के समय 15-25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बारिश होने का भी पूर्वानुमान जताया है.

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने पूर्वानुमान के अनुसार धूल भरी आंधी की निम्न श्रेणियों के लिए चेतावनी जारी की है. यदि हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक है और विजिबिलिटी 1,000 मीटर से कम लेकिन 500 मीटर से अधिक होगी तो येलो अलर्ट माना जाएगा. यदि हवा की गति 41-61 किमी प्रति घंटे के बीच है और विजिबिलिटी 200 और 500 मीटर के बीच है ऑरेंज अलर्ट माना जाएगा. यदि सतही हवा की गति 62-87 किमी प्रति घंटे के बीच है और विजिबिलिटी 50-200 मीटर के बीच रहेंगी तो इसे रेड अलर्ट कहा जाएगा.

दिल्ली में छाई रहेगी धुंध

पश्चिम राजस्थान से धूल उड़कर दिल्ली तक पहुंच गई है. दिल्ली एनसीआर, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा में विजिबिलिटी में कमी आई, जिससे 14-15 मई के दौरान दिल्ली में बीच-बीच में सबसे कम विजिबिलिटी 1200 मीटर रही, जिसे सामान्य स्थिति माना गया.